सरायपाली : सचिव को पंचायत से नही हटाए जाने पर 14 पंचो ने की ... - CG Sandesh

सरायपाली : सचिव को पंचायत से नही हटाए जाने पर 14 पंचो ने की ग्राम सभा का विरोध और बहिस्कार किया.

सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बलौदा के सभी पंचगण द्वारा पंचायत सचिव प्रेमानन्द दास के विगत लगभग एक वर्ष के उनके लापरवाही एवं मनमानेपन से आहत होकर तथा उनकी कार्यशैली से पूर्णतः असंतुष्ट होकर दिनांक 15/12/20 को SDM, CEO, तथा विधायक महोदय को 11 बिंदुओं का शिकायत पत्र सौंपा था,तथा सचिव महोदय के अन्यत्र तबादले की मांग की थी।

दिनांक 24/12/20 तक 8 दिन बीतने के पश्चात भी  पंचगणो को प्रशासन की तरफ से कार्यवाही हेतु किसी टीम गठन की अथवा किसी भी प्रकार के कार्यवाही किये जाने की अथवा किसी भी प्रकार के कार्यवाही में उपस्थित होने की कोई भी अधिकृत/लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है,  जिसपर सभी पंच  दिनांक 24/12/20 से लेकर आगामी सभी ग्राम पंचायत कार्यवाही एवं बैठक तथा ग्राम सभा बैठक का कारण सहित विरोध एवं बहिष्कार की घोषणा की हैं, पंचों ने उक्त घोषणा संबंधी सूचना सह त्वरित कार्यवाही हेतु निवेदन पत्र SDM ,CEO तथा विधायक  के नाम पर सौंपा है.

पंचों ने बताया कि सचिव प्रेमानन्द दास हमारी कोई भी पूछ परख न करके हमारे ग्रामीण विकास में बाधक बन रहे हैं अतएव उनका तबादला होने तक हम आगामी सम्पूर्ण बैठक का बहिष्कार करते हैं। हम सभी पंचगण हमारे ग्रामीण विकास को लंबे समय तक अवरुद्ध नहीं रख सकते अतएव इस पर तुरंत कार्यवाही की विशेष कृपा हो अन्यथा हम सभी स्वयं ही सामूहिक इस्तीफा देकर पद-मुक्त हो जाएंगे क्योंकि हमारे प्रति सचिव का लापरवाहपूर्ण रवैया, हमारे वार्ड वासियों/ग्रामीणों के समक्ष हम प्रतिनिधियों के छद्म निष्क्रिय छवि का परिचायक बन रहा है जो कि हमारे लिए अत्यंत तकलीफदेह है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें