सरायपाली : कोविड-19 टीकाकरण कार्य योजना हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का तृतीय मीटिंग
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )सरायपाली कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में लिया गया सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में सरायपाली बसना ब्लॉक के संस्था प्रमुखों की मीटिंग लिया गया है जिसमें कोविड 19 टीकाकरण कार्य योजना के तहत प्राथमिक शाला भवन ,समुदायिक भवन व पंचायत भवन का चिंहाकन ,टीकाकरण ऑफिसर टीम का गठन व वर्तमान में 17-01-2021 को पल्स पोलियो अभियान के सुचारु संचालन हेतु सभी कोल्ड चैन पॉइंट में विद्युत व्यस्था बाधित नहीं किये जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है. एवं पल्स पोलियो अभियान के तहत हाईरिस्क एरिया हेतु मोबाइल टीम का गठन कर सभी लक्षित बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की दवा पिलाया जाने, वीएचएसएनडी सेशन मे डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने ,सभी लक्षित महिलाओं का हिमोग्लोबिन का जांच अनिवार्य रूप करने, सभी किशोरी बालिकाओं को नियमित रूप से आयरन की गोली उपलब्ध कराने एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को एन आर सी में भर्ती कर लाभ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया
उक्त बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरायपाली डॉ स्निग्धा तिवारी, सनत महादेवा, बीएमओ डॉ; नारायण साहू, डॉ जे पी प्रधान, बीपीएम शीतल सिंह , डोल चंद नायक ,बी ई टी ओ टी आर धृतलहरे , एस एल सिदार, सीडीपीओ जी आर नारंग ,बी ई ओ आई पी कश्यप, एबी ई ओ विनोद शुक्ला, लोकेश्वर सिंह कंवर, सुपरवाइजर मिथिला सिदार ,गरिमा कैवर्त इत्यादि उपस्थित रहे.