सरायपाली की खस्ताहाल और धूलभरी से सड़क से स्थानीय निवासी, दुकानदार व आवागमन करने वाले परेशान, हरदीप सिंह रैना करेंगे गौरव पथ हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग.
सराईपाली शहर की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का कार्य स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से पिछले 1 वर्ष से लंबित पड़ा था जिसे नव वर्ष 2021 के प्रथम दिवस पर सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा भूमि पूजन किया गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया कि सराईपाली खस्ताहाल सड़क को लेकर स्थानीय निवासी और दुकानदार तथा आवागमन करने वाले आम जनता भी धूल से परेशान है.
सड़क मरम्मत से कुछ हद तक आमजन को राहत मिलेगी लेकिन सराईपाली शहर की खस्ताहाल सड़क की समस्या का स्थाई हल गौरव पथ निर्माण से ही होगा क्योंकि शहर में सड़क के दोनों और नालियां अपूर्ण हैं पानी की निकासी कहीं भी नहीं हो पाती है जिसके कारण बरसात में सड़कों में जलभराव होता है और सड़कें टूट जाती हैं.
कई जगह पर तलाब को पाटकर डाउन हाल बना दिया क्या है जिसके कारण तालाब का पानी सड़क में आता है इन सभी समस्याओं का निराकरण गौरव पथ निर्माण से होगा सराईपाली शहर में गौरव पथ निर्माण हेतु शासन से टेक्निकल स्वीकृति मिल चुकी है ऐसे में आगामी बजट सत्र को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सासन से गौरव पथ हेतु राशि स्वीकृत करवाने हेतु प्रयास करना चाहिए यह प्रयास अभी से अगर होता है तो नवीन वर्ष में गौरव पथ निर्माण हेतु राशि कर निर्माण कार्य शुरू कर शहर के नागरिकों को बड़ी राहत दी जा सकती है
पार्षद रैना ने कहा कि सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद एवं नगरी निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया को पत्र लिख सराईपाली शहर में गौरव पथ निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किए जाने हेतु मांग करेंगे सराईपाली शहर में गौरव पथ निर्माण सराईपाली शहर की तस्वीर बदलेगी और सराईपाली साफ स्वच्छ और सर्व सुविधा युक्त शहर बनेगा !
पार्षद हरदीप सिंह रैना में प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि जनहित से जुड़े कार्यों में लेटलतीफी ना की जाए जनहित के कार्य में देरी होने से आमजन को काफी परेशानी होती है जैसा कि वर्तमान में सड़क मरम्मत की राशि स्वीकृत होने के 1 वर्ष बाद कार्य शुरू हो रहा है.