आटे की चक्की में पिस गया बाल मजदूर, कटर से काट कर निकाला  गय... - CG Sandesh

आटे की चक्की में पिस गया बाल मजदूर, कटर से काट कर निकाला गया शव

नाहरगढ़ थाना इलाके में गोविंदरावजी का रास्ता स्थित खंडेलवाल  फ्लोर मिल्स में आटा चक्की के मिक्चर रोलर में गिरने से एक किशोर  की मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया हैं। 

पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार अमित मूलत: पश्चिम बंगाल हाल मुरलीपुरा का रहने वाला था। फ्लोर मिल्स के रमेश कूलवार ने बताया  कि रविवार शाम को आटा चक्की में सागाहारी राजगीरी का आटा तैयार किया जा रहा था।

करीब साढ़े चार बजे एक ग्राहक के आने पर कर्मचारी राकेश को सामान देने के लिए बाहर की तरफ बुला लिया। तभी अंदर धमाके की आवाज सुनाई दी। अंदर गए तो अमित मिक्चर रोलर में फंसा था।

अमित का सिर से कमर तक का हिस्सा रोलर से लिपट गया था। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने गैस कटर से मिक्चर के कुछ हिस्से को काटकर करीब डेढ़ दो घंटे की मशक्कत के बाद अमित के शव को बाहर निकाला।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें