माता सावित्री बाई फुले की मनायी गयी जयन्ती
आज दिनांक 03 जनवरी को " दी टीचर क्वीन ग्रुप" (माता सावित्रीबाई फुले) के सदस्यो के द्वारा माता फुले जी की जयंती मनाई गयी । इस जयती उपलक्ष्य पर महिलो ने मिलकर माता जी की छायाचित्र पर पुष्पमाला एवं दीया जलाकर पूजा की गई । साथ ही अगरबत्ती और दिया के एक केक काटकर छोटा सा celibration रखा गया ।
इस समूह का मुख्य उददेश्य सभी माता - बहनो को आगे लाने के लिये समय समय पर बहुत प्रयास किया जाता है । महिलाओं आगे लाने की इस कड़ी मे इस समूह द्वारा पिछ्ले 15 मार्च महिला दिवस समरोह 2020 समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसके अन्तर्गत महिलाओ के लिये विभिन्न प्रतियोगिता रखी गयी थी। प्रतियोगिता मे विजेता महिलाओं के साथ साथ अन्य सभी प्रतियोगीता मे भाग लेने वाले सभी को सांत्वना मैडल , प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट दिया गया था।
माता सावित्री बाई फुले समूह के सदस्य रूबी ठाकुर(सामजिक कार्यकर्ता )श्रीमती निर्मला कुबेर चौधरी (पंच जोगनीपाली), मीरा पटेल , नमिता चौधरी, मन्जुलता नर्मदा, निरूपमा देवता शानबाई आदि महिलाओं ने इनके जयंती को सफलता पूर्वक मनाया।
माता सावित्रीबाई फुले समूह की अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौधरी
पटेल द्वारा यह बताया गया कि माता सावित्रीबाई फुले के द्वारा किये गये अतुलनीय प्रयास के करण ही आज भारत देश की महिलाओं को पढने लिखने का अधिकार मिला। उन्ही की बालोलद आज के जमाने की महिलाएं पूरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने-फिरने का हौसल मिल पाया। इसलिए हम सभी के लिये माता सावित्रीबाई फुले बहुत ही पूजनीय हैं।