मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरायपाली डॉक्टर स्निग्धा तिवारी द्वारा हड़ताली पंचायत सचिवों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को कोरोना जांच हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरायपाली डॉ स्निग्धा तिवारी के द्वारा स्वयं का कोरोना जांच करवा कर हड़ताली पंचायत सचिव एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को कोरोना जांच हेतु प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पंडाल में उपस्थित पंचायत सचिवो व कार्यालयीन कर्मचारियों का 10 ट्रू नाट एवं 10 एंटीजन सैंपल लिया गया उक्त स्वास्थ्य विभाग के टीम में बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे चिरायु टीम से राजकुमार पटेल, परमेश्वर सेन,भुवनेश्वर पटेल, उसत पटेल, चिंताराम सिदार इत्यादि उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें