मजाक में इस युवक की जान खतरे में , दोस्त ने प्राइवेट पार्ट म... - CG Sandesh

मजाक में इस युवक की जान खतरे में , दोस्त ने प्राइवेट पार्ट में एयरप्रेशर से भरी हवा, मजाक पड़ा भारी, युवक की हालत गंभीर

कटनी –आमतौर पर दोस्तों के बीच हंसी मजाक आम बात है , लेकिन कई बार यह जोखिम भरा होता है | एक ऐसे ही मजाक में युवक की जान खतरे में पड़ गई है | मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है | हैरान करने वाले इस वाकये में एक दोस्त ने मजाक वश अपने साथी के साथ कुछ ऐसा किया कि उसकी हालत गंभीर हो गई है | फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दरअसल अस्पताल में भर्ती इस युवक के साथ उसके सहकर्मी दोस्त ने मजाक में एयरप्रेशर द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) में हवा भर दी | चंद मिनटों में ही युवक की हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में घायल युवक को पहले तो कचहरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक फ़िलहाल युवक की हालत बेहद खराब है | हालांकि वे उसके इलाज में जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया है | इसके बाद पुलिस ने उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें