सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में कोरोना टीकाकरण कार्य को टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाया गया
आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को माननीय विधायक किस्मत लाल नंद के द्वारा सामुदायिक केंद्र सरायपाली में कोरोना टीकाकरण कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना करके किया गया कोरोना टीकाकरण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों मैं अभूतपूर्व उत्साह एवं चेहरे पर रौनक था यहां के मेल स्टाफ नर्स लक्ष्मीकांत लहरें को पहला कोरोनावायरस टीका लगाया गया।

विगत 10 माह के कोरोना ड्यूटी तनाव के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों ने कोरोना टीकाकरण दिवस को पर्व के रूप मनाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली को रंग-बिरंगे गुब्बारों से मंडप के तरह सजाया गया था एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया एवं एक दिन में 100 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाना है जबकि आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को 60 लोगों का टीकाकरण कार्य किया गया एवं टीकाकरण कार्य के बाद किसी भी कर्मचारी में टीकाकरण के बाद विपरीत प्रभाव देखने को नहीं मिला.
इस कार्यक्रम में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, महेन्द्र बाघ, तहसीलदार युवराज कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्निग्धा तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षीरसागर नायक बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, टी आर धृतलहरे, प्रेस क्लब सदस्य दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विदित धनानिया, सौरभ गोयल, रामकुमार पटेल, रोमी सलूजा, जनाब खान, भूषण साहू, बसंत साहू इत्यादि उपस्थित रहे।