शिक्षक को सस्पेंड- संकुल समन्वयक को पीटने और गाली गलौज करने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित
अम्बिकापुर- कलेक्टर ने ने एलबी शिक्षक नितिन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षक नितिन सिंह पर संकुल समन्वयक से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप था.
इस मामले को लेकर संकुल समन्वयक पुष्पेंद्र गुप्ता ने बीईओ से शिकायत की थी। बीईओ ने इस मामले में जांच टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सीतापुर विकासखण्ड सीतापुर के प्राथमिक शाला सरईपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नितिन कुमार सिंह पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
संकुल समन्वयक के साथ मारपीट करने तथा अमर्यादित आचरण करने पर जांच रिपोर्ट शनिवार को ही कलेक्टर के पास पहुंचा था, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गयी। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।
निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।