नागरिक एकता समिति के सदस्यों के साथ सरायपाली एसडीओपी ने कोवि... - CG Sandesh

नागरिक एकता समिति के सदस्यों के साथ सरायपाली एसडीओपी ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

महासमुंद जिले के सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का आज सरायपाली के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटले ने निरीक्षण किया . इस दौरान एसडीओपी सरायपाली के साथ नागरिक एकता समिति के सलाहकार डॉ सुधीर भोई अध्यक्ष अमित आहूजा मौजूद रहे। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली ने वैक्सीनेशन सेंटर में आवश्यक सुविधाओं और टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी ली तथा निराकरण के दौरान किस तरह सावधानी बरती जा रही है उसका अवलोकन किया ।

 एसडीओपी श्री पाटले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली मैं वैक्सीनेशन  के लिए की गई आवश्यक व्यवस्था और सुविधाओं का भी अवलोकन किया . निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक टीकाकरण कार्य चलने की जानकारी दी तथा आवश्यक सावधानियों के साथ फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीकाकरण करने की बात कही सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले के इस निरीक्षण के दौरान नागरिक एकता समिति के सलाहकार डॉ सुधीर भोई, अध्यक्ष अमित सिंह आहूजा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे एवं ड्यूटी रत समस्त चिकित्सक गण और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें