सरायपाली : घरेलू विवाद को सुनकर शराब के नशे में जान से मारने... - CG Sandesh

सरायपाली : घरेलू विवाद को सुनकर शराब के नशे में जान से मारने की धमकी.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कोयलारीडीह में घरेलू विवाद को सुनकर शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने बताया कि परदेशी चौहान का उसके बड़े भैय्या सोनऊ चौहान से विगत 10 वर्षो से पारिवारिक विवाद के कारण अगल-अलग रहना होता है तथा बात चीत भी बंद है.

16 जनवरी 2021 को परदेशी की लड़की दुशीला चौहान को परदेशी का भतीजा कार्तिक राम चौहान खाना खाने की बहाने अपने घर ले गया था. जिसका परदेशी को पता चलने पर वह अपनी बड़ी पत्नि बिमला को बोला की हमारा 10 सालों से बात चीत बंद है तुम उसके घर में क्यों जाने दिये हो बोला.

इसके बाद परदेशी अपनी छोटी पत्नि प्रेमशीला के साथ घर के परछी में आग ताप रहे था कि करीबन 22.30 बजे उसका भतीजा कार्तिक चौहान एवं कलाराम चौहान के द्वारा उसके घर आकर उनके घरेलू विवाद को सुनकर शराब के नशे में उसे एवं उसकी पत्नि प्रेमशिला चौहान को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें