मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कांकेर जिले को दी विकास कार्यों की सौगात
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग
मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने प्रभार के जिले कांकेर को 17 लाख रूपए की
लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। प्रभारी मंत्री ने कांकेर
जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पखांजूर हरीचांद आश्रम
में तीन लाख की लागत से शेड निर्माण, पीव्ही 109 में 3 लाख की लागत से
महिला मंडल के लिए सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम पंचायत श्रीपुर केव्ही
123 श्रीपुर में 3 लाख की लागत से महिला मंडल के लिए सामुदायिक भवन निर्माण
की अनुशंसा की है।
इसी प्रकार कांकेर विकासखंड में बरदेभाटा दुर्गा समिति
के पास 3 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण और कृषि विकास केंद्र कांकेर के
समीप 5 लाख की लागत से टिना शेड निर्माण कार्य की अनुशंसा की है। कोयलीबेड़ा
विकासखंड के लिए सीईओ जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा और कांकेर विकासखंड के लिए
सीएमओ नगर पंचायत कांकेर को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।