छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी गिर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी गिरफ्तार, महिलाओं की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई,निजी कंपनी की शिकायत पर लूट का आरोप दर्ज

कोरबा– जिले के ग्राम रातिजा (दीपका) में एक निजी कंपनी में बीते दिनों धरना प्रदर्शन के दौरान कंपनी के ओहदेदारों से बलपूर्वक रूपये लूट लिए जाने के मामले में पुलिस ने छतीसगढिया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी को शनिवार को मानिकपुर स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया।इसकी जानकारी मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस कारवाई के विरोध में नारेबाजी की।उधर दीपका थाना में भी काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि ग्राम रतिजा में संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनी एससीपीएल एवं एसटीएल में 19 जनवरी को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बैनर तले यहां कार्यरत वाहन चालकों व मजदूरों ने 12 घंटे काम लेने व निर्धारित दर से कम भुगतान किए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर गेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे,धरना इस आश्वासन के बाद समाप्त किया गया की आंदोलन कर्ताओ की मांगों को मान लिया जाएगा। वही इसके कानूनी दांव पेंच का खेल चला कंपनी के अलग अलग ओहदेदारों ने धरना प्रदर्शन के दौरान बलपूर्वक रूपये लूट लिए जाने की छह शिकायत दीपका थाना में की गई है।

 उधर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े महिलाओं ने कंपनी के ओहदेदारों के खिलाफ अभद्रता व गाली गलौच किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है। दीपका पुलिस ने सभी शिकायतों पर दिलीप मिरी समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ डकैती का मामला धारा 394 , 323 , 506 बी , 294 , 341 , 147 दर्ज किया है। लूटपाट के दो मामलों में दिलीप मिरी की गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस दिलीप को घर के अंदर से हिरासत में लेकर वाहन तक पहुंचती,इसके पहले घर के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पुलिस कार्रवाई में किसी ने कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं किया,पर जमकर नारेबाजी की गई।

महिलाओं की रिपोर्ट पर नही की जा सकी कार्यवाही प्रदेश सरकार हो या फिर राज्य सरकार इस बात पर जोर देती आ रही है‌। कि महिलाओं की शिकायत पर पुलिस विशेष ध्यान दे लेकिन महिलाओं की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।वही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों का कहना है कि झूठी शिकायत की जाती है,तो पुलिस गिरफ्तारी के लिए घर तक पहुच रही है,जिसका इतना बड़ा संघठन काम कर रहा है वो हजार दो हजार की लूट कर सकता है जैसे सावाल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा उठाए गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें