news-details

पद्म पुरस्कार 2021 के विजेताओं के नामों का ऐलान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया. इसके तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों का ऐलान किया गया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली हस्तियों को बधाई दी है. पीएम ने ट्वीट किया, हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारत राष्ट्र और मानवता के लिए योगदान को संजोता है. जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के इन असाधारण शख्सियतों ने दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं. 

इस पुरस्‍कार के तहत विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को 3 श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्‍मानित किया जाता है. इस साल मशहूर प्‍लेबैक सिंगर स्‍व. एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanyam) को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाएगा. वहीं पुरस्‍कार पाने वालों की सूची में इस साल बॉलीवुड से कोई नाम नहीं है 

एंटरनेट इंडस्‍ट्री से जिन 7 कलाकारों को पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2021) दिए जाने की घोषणा की गई है, उनमें से एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanyam) ही एकमात्र व्‍यक्ति हैं, जिन्‍हें देश का दूसरा सर्वोच्‍च पुरस्‍कार पद्म विभूषण दिया जाना है. कन्नड़ संगीत गायिका केएस चित्रा को तीसरे सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म भूषण से और गायिका बॉम्बे जयश्री रामनाथ को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए। 

पद्म विभूषण 

1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
2.  एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े-  मेडिसिन, कर्नाटक
4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान - अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा

पद्म भूषण
8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा 

2 हस्तियों को मिला पद्मश्री

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है. असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है. इस बार 102 हस्तियों को सम्मानित किया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें