news-details

भारत में 8 महीने के बाद सबसे कम नए मामले दर्ज किए गए; पिछले 24 घंटों के दौरान 9,102 पॉजीटिव मामले पाए गए

भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दैनिक नए मामलों ने आज कमी का एक नया स्तर पार किया है।

237 दिनों के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 9,102 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। 4 जून, 2020 को 9,304 दैनिक नए मामले सामने आए थे।

केंद्र की एक निरंतर, सक्रिय रणनीति के साथ दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। इससे दैनिक मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में 8 महीने (8 महीने 9 दिन) से अधिक समय के बाद पिछले 24 घंटों में 120 से कम (117) मौतें दर्ज हुई हैं।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज गिरकर 1,77,266 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर कम होता जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 6,916 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है।

प्रति मिलियन जनसंख्या पर सक्रिय मामले दुनिया में सबसे कम (128) हैं। जर्मनी, रूस, ब्राजील, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रति मिलियन आबादी के मामले बहुत अधिक हैं। भारत की प्रति मिलियन जनसंख्या में मामले भी दुनिया में सबसे कम (7,736) हैं।



26 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, 20,23,809 लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया। पिछले 24 घंटों में, 7,764 सत्र आयोजित कर 4,08,305 लोगों को टीका लगाया गया था। अब तक 36,378 सत्र आयोजित किए गए हैं।

कुल ठीक होने वाले मामले आज 1.03 करोड़ (1,03,45,985) हो गए हैं जिसकी बदौलत रिकवरी दर 96.90% पहुंच गई है। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की अंतर बढ़ता जा रहा है और वर्तमान में यह 1,01,68,719 हो गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 15,901 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। ठीक होने वाले नए मामलों में से 83.68 फीसदी 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,606 रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद एक दिन में महाराष्ट्र में 3,080 और कर्नाटक में 1,036 रोगी ठीक हुए हैं। नए मामलों का 81.76 फीसदी हिस्सा 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम दैनिक नए मामलों की संख्या में केरल का नंबर सबसे ऊपर आता है जहां से 3,361 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में 1,842 नए मामले तथा तमिलनाडु से 540 नए मामले दर्ज किए।

पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई 117 मौतों में से 63.25 फीसदी मौतें पांच राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से है। महाराष्ट्र में इस दौरान 30 मौतें हुई हैं और इसके बाद केरल तथा छत्तीसगढ़ में क्रमशः 17 और 13 नई मौतों हुई हैं।





अन्य सम्बंधित खबरें