शराब के नशे में पति ने  की  पत्नी  की हत्या - CG Sandesh

शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या

कोरिया जिले के मुरमा इलाके में शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर दी । पति जीवन सिंह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि उसने घर के चूल्हे में जलती हुई लकड़ी से पत्नी देवकुवर के शरीर मे कई जगह मारपीट की । इससे भी जब उसका जी नही भरा तो गर्म लकड़ी को मुँह के अंदर डाल दिया । 

इस घटना के बाद मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई । पत्नी की मौत के बाद पति मौके से भाग गया। घटना की सूचना गांव के सरपंच ने पटना थाने की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया । वही घटना के बाद से फरार हुए आरोपी पति को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा। पटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें