बीच बाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या - CG Sandesh

बीच बाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या

कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने बीच बाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं गोलीबारी मे एक ग्रामीण को भी गोली लगी है, जिसे पखांजुर अस्पताल ले जाया गया है.

घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने सरेबाजार आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरक्षक सुकलुराम दुग्गा परतापुरक्षेत्र के एक बाजार में गया हुआ था, जहां 8 से 10 हथियारबन्द नक्सली पहुंच गए और आरक्षक पर गोलियां बरसा दी. इस बीच मची अफरा-तफरी के दौरान एक ग्रामीण को भी हाथ में गोली लगी है. आरक्षक हाल ही में खुले कट गांव कैम्प में पदस्थ था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें