सशस्त्र सीमा बल 33 वीं वाहिनी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण क्रार्यक्रम का आयोजन
सशस्त्र सीमा बल 33 वीं वाहिनी केवटी कांकेर (छ.ग.) के कार्यवाहक कमांडेंट पी.बी.शामी के मार्गदर्शन में करोना नियमों का पालन करते हुए दिनांक-05-02-2021 को (सीओबी केवटी ,सीओबी पोड़गांव,सीओबी बर्रेबेड़ा) सीओबी केवटी के कार्य क्षेत्र ग्राम भिरागांव,सीओबी पोड़गांव के कार्यक्षेत्र देहारीतोपाल और सीओबी बर्रेबेड़ा के कार्यक्षेत्र ग्राम हवेचुर आंगनबाड़ी केंद्र में नागरिक कल्याण क्रार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक कल्याण क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केवटी के उप कमांडेंट संजीव कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) अरविंद कुमार के द्वारा ग्राम भीरागांव,तुमडीकुही,पुत्ररवाही व पुंडोपारा के ग्रामवासियों को स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित किया गया. इस कार्यक्रम में भीरागांव सरपंच भुवनेश्वर कुरेटी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे इस अवसर पर कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ विवेक कुमार द्वारा ग्रामीण जनता कि जांच कर परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया.

सीओबी पोड़गांव के सहायक कमांडेंट सुमित मलिक ने पोड़गांव के कार्यक्षेत्र ग्राम देहारीतोपाल के ग्रामीण को स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित किया गया व सीओबी बर्रेबेड़ा के कार्यक्षेत्र ग्राम हवेचुर, बर्रेबेड़ा, घोटूलबेड़ा, बोंदानार, कूर्सेल के गरीब ग्रामीणों को अपने व सामाजिक स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित किया गया.

इस क्रार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक कल्याण क्रार्यक्रम के अंतर्गत मच्छरदानी, कूडादान, सेनेटाइजर, मास्क, झाड़ू, फिनायल, बिलिचींग पावडर, हार्पिक, मास्क इत्यादि सामग्री वितरण किया गया सीओबी कमांडर केवटी निरीक्षक उत्तम कौशिक द्वारा ग्रामीण जनता को सम्बोधित करते हुए सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कर्तव्य निर्वाह करने के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए क्षेत्र के जरूरतों के मुताबिक विभिन्न शिविर आयोजित करते है. जिसमें ग्रामीण जनता सहभागि बनते रहे तभी क्षेत्र का विकास होगा अंत में ग्राम पटेल व ग्रामीण जनता द्वारा बल के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शिविर आयोजित हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे ही आगे भी बल व ग्रामीणों के बीच सामंजस्य बनाए रखने हेतु कहा.
