नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई.....गोल्डन बार चल रहा था हुक्... - CG Sandesh

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई.....गोल्डन बार चल रहा था हुक्का... 11 नग हुक्का फ्लेवर का डिब्बा, 9 नग हुक्का पाईप, 7 नग नोजल प्लास्टिक, 8 नग चिलम, 3 डिब्बा कोकोनट कोयला जप्त...

दुर्ग। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इस बीच गोल्डन बार धमधा रोड दुर्ग में चल रहे अवैध हुक्का के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी संचालक अमन भाटिया और तेजश साहू के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

एसपी प्रशांत ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी मिली थी कि गोल्डन बार में अवैध रुप से हुक्का का कारोबार संचालित किया जा रहा है।

देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा व शहर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम ने जब छापा मारा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। मौके पर कई युवक अवैध रुप से हुक्का धुम्रपान करते हुए पकड़े गए। मौके से 11 नग हुक्का फ्लेवर का डिब्बा, 9 नग हुक्का पाईप, 7 नग नोजल प्लास्टिक, 8 नग चिलम, 3 डिब्बा कोकोनट कोयला बरामद किया गया। बार संचालक अमन भाटिया और तेजश साहू के खिलाफ पुलिस ने स्वास्थ्य प्रतिरक्षा अधिनियम की धारा 8, 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें