राजनांदगांव के बाद सूरजपुर में फटा कोरोना बम.....19 का टेस्ट... - CG Sandesh

राजनांदगांव के बाद सूरजपुर में फटा कोरोना बम.....19 का टेस्ट किया गया जिसमें कक्षा दसवीं के 2 विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव...

स्कूल खुले महज 3 दिन हुए हैं लेकिन जिस प्रकार राजनांदगांव के बाद अब सूरजपुर से भी कोरोना रिपोर्ट आने की खबरें सामने आ रही है उसने शिक्षकों और बच्चों के पालकों के मन में यह डर बैठा दिया है कि कहीं हजारों की संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां कोई टेस्ट हो ही नहीं रहा है और ऐसे में यदि कोरोना व्यापक तौर पर फैलता है तो फिर स्थिति भयावह हो सकती है

सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंछीडांड में स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोविड-19 का टेस्ट किया गया जिसमें कक्षा दसवीं के 2 विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकले.


अन्य सम्बंधित खबरें