बिग ब्रेकिंग- राजनांदगांव के बाद अब इस जिले के स्कूल में फूटा कोरोना बम..आनन- फानन में कराया गया स्कूल को बंद...
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही कई जिलों के स्कूलों में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 3,005 हो गए हैं।
कल सुबह खबर ही ख़बर आई की राजनांदगांव जिले के युगांतर पब्लिक स्कूल में स्कूल खुलते ही कोरोना विस्फोट हो गया है। स्कूल के 2 बच्चे और 9 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यानी तीसरे ही दिन बच्चों समेत 11 स्टॉफ संक्रमित मिले हैं।
फिर कल देर शाम खबर आई की सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंछीडांड में स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोविड-19 का टेस्ट किया गया जिसमें कक्षा दसवीं के 2 विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया साथ ही स्थिति को देखते हुए अन्य छात्रों को भी एहतियात के तौर पर 1 सप्ताह के लिए शाला न आने को कहा गया है।
इसी के साथ शिक्षकों की उपस्थिति को भी स्थगित किया गया है और प्रिंसिपल के द्वारा इसकी सूचना तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है लेकिन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शिक्षकों और साथ में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों के मन में दहशत पैदा हो गया है कि कहीं वह भी तो इसके प्रभाव में नहीं आ गए हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 310210 संक्रमित मिले है,जिसमें 303415 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 3790 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 3005 मरीजों का उपचार जारी है।