फिर बढ़ा रसोई गैस का दाम, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 द... - CG Sandesh

फिर बढ़ा रसोई गैस का दाम, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।
अब रशोई गैस की कीमत दिल्ली में 794 रुपये, मुंबई 794, कोलकाता 822, लखनऊ 832, आगरा 807, जयपुर 805, पटना 884, इंदौर 822, पुणे 798, अहमदाबाद 801 रुपये हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें