बीएस मरकाम की अध्यक्षता में लिया गया, कोविड-19 टीकाकरण कार्य से वंचित हितग्राही को प्रेरित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का अष्टम मीटिंग
कोविड-19 टीकाकरण कार्य से वंचित हितग्राही को प्रेरित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का अष्टम मीटिंग अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )सरायपाली बीएस मरकाम की अध्यक्षता में लिया गया सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बी एस मरकाम की अध्यक्षता में सरायपाली ब्लॉक के संस्था प्रमुखों का मीटिंग लिया गया है जिसमें कोविड 19 टीकाकरण कार्य से वंचित हितग्राही का फॉलोअप करके टीका लगाने हेतु टीकाकरण केंद्र लाने हेतु निर्देशित किया गया एवं ऐसे हितग्राही जो टीका लगवाने से मना कर रहे हैं उनसे सहमति पत्र भरवाना है एवं 60 वर्ष से अधिक व 45 से 59 वर्ष आयु के ऐसे हितग्राही जो किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए प्रतिदिन शहरी क्षेत्र में नगर पालिका सरायपाली तथा ग्रामीण स्तर पर मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट करके टीकाकरण हेतु आम जनता को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गयाइस मीटिंग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्निग्धा तिवारी, तहसीलदार युवराज कुर्रे ,बीएमओ डॉक्टर नारायण साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान, बीपीएम शीतल सिंह, ए बी ई ओ डीएन दीवान इत्यादि उपस्थित रहे