अनियंत्रित होकर तलाब में जा घुसी ट्रैक्टर, तीन की मौत..
जांजगीर-चाम्पा:- ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी ट्रैक्टर हादसा इतना जबरदस्त हुवा की ट्रेक्टर-ट्राली समेत 3 की मौके में मौत हो गई
पूरा मामला..
हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव जाने के रास्ते में गुंजियामोड गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गया और सड़क के बगल तालाब में ट्रैक्टर जा घुसा, तालाब में पानी भरा थाट्रेक्टर की रफ्तार तेज थी इस कारण ट्राली पलट गयी और ट्राली में 3 लोग दब गये पर मौके में पहुँची पुलिस, ग्रामीणो की मदद से ट्राली में दबे 3 लोगो को बाहर निकाला गया
ततपश्चात तीनो लोगो को जैजैपुर अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने तीनों लोगो को मृत घोषित कर दिया
मौके से ट्रेक्टर चालक फरार, वही ट्रैक्टर इंजन में 15 साल का बच्चा भी बैठा था पर बच्चा सुरक्षित है बच्चा को कुछ नही हुवा है
मृतको के नाम..
1 किशन लाल चौहान(20)
2 लखन लहरे (25)
3 सहसराम ओगरे (31)