हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित करने का आरोप वन विभाग ... - CG Sandesh

हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित करने का आरोप वन विभाग के अधिकारियों पर, स्थानीय नेता व पार्टी महासचिव चंद्रमौली मिश्रा एवं युवा सेना जिला अध्यक्ष पहुंचे घटनास्थल

कुछ दिनों पूर्व कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र से वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मरकाटोला घाट में हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित करने एवं पंडाल इत्यादि को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था उसके आधार पर शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी ने शिवसेना महासचिव चंद्रमौली मिश्रा को निर्देशित किया कि एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर घटनास्थल पर जाकर वास्तविकता की जानकारी एकत्रित करें कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर खान के निर्देशित में किया है या किसी अधिकारी ने इसे अंजाम दिया है 

जिस पर स्थानीय नेता व पार्टी महासचिव चंद्रमौली मिश्रा एवं युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर खेमलाल माहला के नेतृत्व में शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल घटनास्थल पर पहुंची वहां उपस्थित बाबा से जानकारी मिली कि वन विभाग के अधिकारियों ने उनके इस पूजा स्थल को उजाड़ दिया और भगवान के मूर्ति खंडित किया है शिवसेना महासचिव ने रिपोर्ट शिवसेना प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट भेजने की बात कही है उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के निर्देश जारी करते हुऐ कहा कि ऐसा न करने पर शिवसेना के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा जिसमें प्रमुख रुप से शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा जी युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर खेमलाल माहला रघुवीर साहू व्यास यादु चोआ राम साहू व अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे


अन्य सम्बंधित खबरें