मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.....ब्राउन श... - CG Sandesh

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.....ब्राउन शुगर के साथ एक युवक और एक महिला को किया गिरफ्तार....

अंबिकापुर: सरगुजा को नशा मुक्त करने जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस व स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक जो शहर के कंपनी बाजार का निवासी सौरभ देवब्रत सिंह हैं, जो पुलिस लाईन धर्मशाला के पास ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 3.15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई हैं। जिसकी कीमत 50 हजार बताई गई है।

पुलिस ने ब्रम्हपारा निवासी महिला को गिरफ्तार किया है.। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रम्हपारा निवासी महिला ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है. सूचना पर मौके पर पहुंची स्पेशल टीम व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के कब्जे से 5.19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस ने आरोपी महिला व युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें