महासमुंद : 15 हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने जिले के 15 हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की हैं। इनमें महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम भोरिंग निवासी बिसनु साहू, कृष्ण कुमार साहू, समीर कुमार चतुर्वेदी, राकेश कुमार टण्डन, प्रदीप आवड़े एवं रवीना आवड़े के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किया गया है। इसी तरह ग्राम बिरकोनी के हरिशंकर साहू, ग्राम बिराजपाली के कार्तिका ठाकुर एवं ग्राम नयापारा (अछरीडीह) के हेमा सोनवानी शामिल हैं।
बसना विकासखण्ड के ग्राम मुनगाडीह निवासी दिनेश बंजारें, नीतिश बंजारे एवं ग्राम रसोडा़ निवासी रघुनंदन भोई और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोरेसिंहा निवासी रोशनी प्रधान के लिए स्वेच्छानुदान मद से स्वेच्छानुदान राशि जारी किया गया है। इन संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आर. टी. जी. एस. के माध्यम से किया जा सकेेें।