छत्तीसगढ़ में है एक ऐसा प्राचीन सूर्य मंदिर जिसमें नहीं है सू... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में है एक ऐसा प्राचीन सूर्य मंदिर जिसमें नहीं है सूर्यदेव की मूर्ति

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ के ग्राम टेमरुपानी में एक प्राचीन सूर्य मंदिर है. इस मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार सेसा कार्यक्रम के दिन खुलते हैं परन्तु विशेष परिस्थिति जब अकाल पड़ रही हो तो बारिश के लिए प्रार्थना करने के लिए कपाट खोले जाते हैं. इस मंदिर में सूर्यदेव की मूर्ति नहीं है इसका निर्माण कब हुआ इसकी जानकारी नहीं है. आदिवासी परंपरा के अनुसार यहाँ सूर्यदेव डांग के रूप में उपस्थित हैं, डांग को सूर्यदेव का प्रतिक माना जाता है.

सूर्यदेव के नाम से दो गावों में दस एकड़ खेत है. इन्ही खेतों में उगी फसलों से अगले वर्ष किसान बुआई की शुरुआत करते हैं. हर सात साल में यहाँ जात्रा का आयोजन किया जाता है जिसे पोड़दगुमा सूर्यदेव जात्रा कहा जाता है. इस जात्रा में न केवल बस्तर संभाग बल्कि अन्य राज्यों एवं समाज के लोग शामिल होते हैं.

सेसा कार्यक्रम के दिन डांग को बाहर निकाल कर मंदिर से थोड़ी दूर देवस्थल में रखा जाता है और पारंपरिक रूप से पूजन किया जाता है तथा मंदिर के नाम से स्थित खेत से होने वाली फसल सूर्यदेव को अर्पित करने के बाद सेसा कार्यक्रम में पहुँचने वालों को दोने में प्रदान किया जाता है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें