राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के उपलक्ष्य मे हेल्थ वैलनेस सेंटर सिंघोड़ा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा किया गया
सरायपाली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू के मार्गदर्शन में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिघोड़ा में संचालित हो रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया एवं यहां पर उपस्थित कर्मचारियों व आम नागरिकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया एवं संकल्प दिलाया कि सभी हितग्राही को कोरोना का टीका लगाकर उन्हें प्रति रक्षित करना है एवं जिस तरह हमारे भारत देश में 16 मार्च 1995 को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करके पोलियो को देश से भगाया है उसी तरह हमें कोरोना महामारी का मुकाबला टीकाकरण करके करना है हमें याद रखना चाहिए कि जब बच्चा छोटा रहता है तो माताएं अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए चेहरे पर काला टीका लगाते हैं इसी थीम पर हमें भी कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकल्पित होकर कार्य करना है.