सरायपाली : अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमय श्रीमद्भागवत आयोजन श... - CG Sandesh

सरायपाली : अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमय श्रीमद्भागवत आयोजन शुक्रवार 19 मार्च से 26 मार्च तक

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमय श्रीमद्भागवत आयोजन शुक्रवार 19 मार्च से 26 मार्च तक समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। उक्त भागवत कथा सुश्री प्रियंका जी बालविदुषी सुपुत्री आचार्य सुभाष महाराज बोंदा वाले एव पदमलोचन महाराज के ओजमयी सुमधुर वाणी से श्रवण करने का नगर वासियों को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार शुक्रवार 19 मार्च को श्रीमद् भागवत अमृत कथा, शनिवार 20 मार्च को शिव विवाह, रविवार 21 मार्च को ध्रुव प्रहलाद चरित्र, सोमवार 22 मार्च को वामन अवतार व श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म, मंगलवार 23 मार्च को श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, बुधवार 24 मार्च को रासलीला रुक्मणी मंगल, गुरुवार 25 मार्च को सुदामा चरित्र श्याम फागण, फूल होली, शुक्रवार 26 मार्च को तुलसी वर्षा, महा आरती, महाभोग भंडारा का आयोजन किया गया है। श्रीमद्भागवत का आयोजन मां संतोषी सेवा समिति के तत्वाधान में किया जाएगा।आयोजक समिति द्वारा सभी भक्तजनों को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें