कांकेर : गाड़ी में चाबी छोड़कर कोल्ड्रिंक लेने गए युवक की मोट... - CG Sandesh

कांकेर : गाड़ी में चाबी छोड़कर कोल्ड्रिंक लेने गए युवक की मोटरसायकल चोरी, मामला दर्ज

थाना कांकेर मे मोटर साइकिल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मदन लाल साहू मिस्त्री का काम करता है जो 15.03.2021 को अपनी मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 24/E/7069 मे सवार होकर दसपुर की तरफ जा रहा था. और शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास बरदेभाटा चौक स्थित दुकान के पास कोल्ड्रिंक लेने वाहन को रोड के किनारे खड़ी कर के गया. लेकिन जल्दबाजी मे गाड़ी से चाबी निकालना भूल गया.

उक्त पीड़ित ने बताया की जल्दबाजी मे वह गाड़ी से चाबी निकालना भूल गया और कुछ समय बाद जब वह कोल्ड ड्रिंक लेकर वापस आया तो वहां पर गाड़ी वहा नही था, जिसका आसपास पूछने पर पता नही चल पाया. जिसके दो दिन बाद मदन लाल साहू पुलिस के पास पहुंचकर मोटर साइकिल के चोरी होने के रिपोर्ट दर्ज कराया.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379/IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें