शासकीय कार्यालयों में 80 % रोजगार छत्तीसगढ़ के बेरोजगार को प्रदान किया जाए - खेमलाल माहला
शिवसेना छत्तीसगढ़ बेरोजगार किसान मोर्चा के युवा सेना जिला अध्यक्ष खेमलाल माहला द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आपनी मांग रखी है, जिसमे उन्होंने प्रदेश के सभी शासकीय निजी उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने, सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में उच्च कोटि के बीज और खाद की उपलब्धता सभी किसानों के लिए, गिरदावरी और मेड के नाम पर रखवा कटौती समाप्त करने, किसानों की पूरी उपज का एक-एक दाना खरीदने, किसानों से बारदाना लेने की स्थिति में मूल राशि ₹ 20 से ₹30 जो भी हो उसका नगद भुगतान, धान की संपूर्ण राशि 2500 का तत्काल भुगतान, तत्काल 2500 का भुगतान न होने की स्थिति में कृषि ऋण की राशि किस्तों में काटे जाने की मांग, सोसाइटी का पूर्ण अधिकार किसानों को देने की मांग की.
खेमलाल माहला ने बताया कि बेरोजगार बंधुओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए प्रदेश के उद्योग और शासकीय कार्यालयों में 80% रोजगार छत्तीसगढ़ के बेरोजगार को प्रदान किया जाना चाहिए. तथा समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में 60% आरक्षण स्थानीय छात्रों को दी जाए.उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए तथा अवैध रूप से संचालित पत्थर रेत खदानों पर रोक लगाई जाए क्योंकि खदानों की गहराई अधिक होने पर कृषि कार्य हेतु पूर्व में नलकूप और क्षेत्रवार बंद हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने कृषि कार्य में संलिप्त रहे किसानों को 60 वर्ष की उम्र की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपये प्रतिमाह देने की मांग की.साथ ही उन्होंने कांकेर के मुख्य सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बनाने ताकि आम जनता को धूल मुक्त गांव शहर मिले एवं भारी वाहनों का शहर के मुख्य मार्ग से आवागमन बंद हो.