नरहरपुर : खुड़खूडिया खेल रहे लोगो पर घेराबंदी कर की गयी कार्यवाही.
नरहरपुर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ढोढरापहर के मुर्गा बाजार स्थल पास कुछ लोग खुड़खूड़िया गोटी से पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खिला रहा है।जिसपर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जहाँ जुआ खेलने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये तथा एक व्यक्ति जो खुड़खूड़िया खिला रहा था वह रंगे हाथों पकड़ा गया. जिसका पुलिस द्वारा नाम पुछने पर अपना नाम श्याम नंदन साहू पिता उत्तम कुमार साहू, उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम मावलीपारा चौकी दुधावा थाना नरहरपुर का निवासी होना बताया.
जिसके कब्जे से एक फड़ चटाई जिसमें पान, झंण्डा, चिड़ी, इंट, मुंण्डा, हुकूम तथा भोलेनाथ का चित्र बना एवं 06 खुड़खूड़िया गोटी एक प्लास्टिक का आसमानी रंग का डिब्बा एवं नगदी फड़ से 490 रूपये एवं आरोपी के पास 250 रूपये जुमला रकम 740 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 04(क) जुआ एक्ट का कार्यवाही किया.