भानुप्रतापपुर : चोरी पकड़े जाने के डर से फंसे व्यक्ति ने दूका... - CG Sandesh

भानुप्रतापपुर : चोरी पकड़े जाने के डर से फंसे व्यक्ति ने दूकान में ही लगाई फांसी..

जानकारी के अनुसार यशवंत साहू को सुचना मिली की उसके मोबाइल दूकान पर पीछे की दिवार तोड़ कर चोर घुस आया है जब यशवंत मौके पर पहुंचा तो  उसे दुकान की शटर खोलते ही एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के अंदर फांसी लगा हुआ मिला, इसके बाद यशवंत को पता चला कि वही व्यक्ति उसके पड़ोस के सोनी के बर्तन दुकान का दीवाल तोड़कर नगदी 5000 रूपये एवं सौरभ तिवारी के मोबाईल दुकान का दीवाल तोड़कर नगदी रकम 2000 रूपये भी चोरी हुआ है, जबकि यशवंत साहू के दूकान में किसी भी प्रकार किसकी चोरी नहीं हुई थी.

बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के सामान को चोरी करने की नियत से घुसा था जो सुबह होने व पकड़े जाने की डर से  बाहर नहीं निकल पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. बाद में पता चला कि मोहन सोनी के बर्तन दुकान व सौरभ तिवारी के मोबाईल दुकान को भी कियी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की नियत से दीवाल को तोड़कर दुकान में घुसा था. मामले में पुलिस ने  प्रार्थी की लिखित आवेदन पर धारा 457,380,511 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें