अंतागढ़ : लापरवाही से चलाते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी गाडी, ... - CG Sandesh

अंतागढ़ : लापरवाही से चलाते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी गाडी, दुर्घटना से हुई मौके पर मौत

मृतक देवेन्द्र कुमार पुजारी पिता भारत राम पुजारी उम्र 26 पटेलपारा घुमसीमुण्डा थाना अंतागढ जिला कांकेर दिनांक 05.03.2021 को सब्जी बेचने टेमरूपानी बाजार गया था जो दिनांक 05.03.2021 से 06.03.2021 को दरम्यानी रात्रि अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BL 1975 में टेमरूपानी बाजार से वापस अपने घर घुमसीमुण्डा आ रहा था कि रास्ते में ग्राम कोदागांव कोहकापारा परसुराम उईके के भर्री पुलिया मोड पर अपने हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BL 1975 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अनियंत्रित कर पुलिया के नीचे गिरनें से देवेन्द्र कुमार पुजारी की मृत्यु हो गयी।

 सम्पूर्ण जांच पर  हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BL 1975 के चालक देवेन्द्र कुमार पुजारी के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से ही मोटर सायकल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गयी जिससे देवेन्द्र कुमार पुजारी की मृत्यु हो गयी। हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BL 1975 के चालक द्वारा अपराध धारा 304 (ए) का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें