चारामा : मोटर साईकिल देख कर चलाओ कहने पर की गाली गलोज व मारप... - CG Sandesh

चारामा : मोटर साईकिल देख कर चलाओ कहने पर की गाली गलोज व मारपीट, मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, भाटापारा चारामा निवासी गीतेश मेश्राम बस स्टैंड चारामा की तरफ जा रहे थे तभी तीन सवारी (हितेश सिन्हा, ओम प्रकाश तेता,  और पुष्कर नेताम ) मोटर साइकिल पल्सर पर बैठ कर कांकेर ओर जा रहे थे जो मोटर सायकल को लहराकर चलाते हुये उक्त व्यक्ति गीतेश मेश्राम की मोटर साईकिल से टकराते हुये बाल बाल बचे, इस तरह की लापरवाही पूर्वक के चलाने से गीतेश मेश्राम ने गाडी ध्यान देकर चलाने को कहा जिससे मोटर सायकल चालक  हितेश सिन्हा ने मोटर सायकल को रोका और उसके साथ बैठे ओम प्रकाश तेता और पुष्कर नेताम तीनो गलत साइड में मोटर सायकल चला रहे हो कहकर अश्लील गाली दी व तीनो ने हाथ मुक्का लात से मारपीट किया.

जान से मारने की धमकी भी दी  मारपीट से गीतेश मेश्राम के  सिर के बांये तरफ एवं सीना में चोट आई है  घटना के समय गितेश मेश्राम और अमृतराज सिन्हा बीच बचाव कर छुड़ाये है घटना को राजपाल कान्हेकर और टिकेन्द्र कौशिक देखे व सुने है.. व थाने में तीनो व्यक्ति के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC धारा दर्ज कराई गयी है


अन्य सम्बंधित खबरें