आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट सबको सीखना चाहिए-रवि भारद्वाज
पामगढ़-जिला स्तरीय दो दिवसीय आवासीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जांजगीर चाम्पा लोकसभा के छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घट रही घटनाओं को देखते हुए सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण सभी वर्ग के लोगो को लेना चाहिए, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए यह वरदान स्वरूप है,
जिला कराते संघ की मांग पर उन्होंने एक लाख रुपये की मैंट प्रदान करने की घोषणा भी मंच पर किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता कराते संघ के सचिव वरुण पाण्डेय ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में सतनामी, सूर्यवंशी समाज के ब्लाक अध्यक्ष विभीषण पात्रे, अंधमुख बधिर शाला के संचालक दूजे राम ज्योति, पुलिस थाना प्रभारी के पी टण्डन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्दराम दिनकर, कार्यक्रम प्रभारी शिव पात्रे, रूखमणी रानू, अनिल राय, मुकेश गम्भीर, उपेन्द्र प्रधान, आस्था तिवारी,गीता बरेठ, रवि पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, चन्दन चौहान, आलेख छत्तर, प्रकाश सूर्यवंशी, अमय लाल,कु नेहा खण्डेलवाल, सहित कोच, मैनेजर, तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष प्रतिभागी उपस्थित रहे ।