कांकेर : सब्जी खरीद कर जा रहे व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर,... - CG Sandesh

कांकेर : सब्जी खरीद कर जा रहे व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, इलाज़ के दौरान मौत, आरोपी फरार

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.11.2020 के दोपहर लगभग 01.00 से 02.00 बजे के मध्य मृतक ब्राम्हानंद तिवारी पिता स्व बालेश्वर तिवारी उम्र 68 साल निवासी सिंगारभाट राईसमिलपारा कांकेर थाना जिला कांकेर अपने स्कुटी क्रमांक सीजी 19 बी.डी.1603 से बजार से सब्जी खरीद कर अपने घर सिंगारभाट आ रहा थे  कि एनएच.30 मेन रोड झुनियापारा कांकेर मे आईसीआई बैक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक अज्ञात मोटर सायकल चालक के द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने तरफ जा रही स्कुटी क्रमांक सीजी.19.बी.डी.1603 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया

 जिससे ब्रम्हानंद तिवारी स्कुटी क्रमांक सीजी. 19.बी.डी.1603 सहित गिर पड़ा जिससे एक्सीडेंट से आई सिर मे चोट के कारण ईलाज के दौरान दिनांक 08.11.2020 रात्रि 09.30 बजे डी. के. एस. सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल रायपुर मे मृत्यु हो गयी, दुर्घटना के बाद से उन्हें रायपुर रेफेर कर दिया गया था जहा उनका इलाज चल रहा था हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा कहा गया की . मृत्यु का संभावित कारण  संडक दुर्घटना अज्ञात आरोपी मोटर सायकल चालक के विरूद्ध धारा 304ए भादव के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें