अंतागढ : अज्ञात ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाडी चलाने से हु... - CG Sandesh

अंतागढ : अज्ञात ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाडी चलाने से हुई दुर्घटना...मामला दर्ज

दिनांक 15.02.2021 को चंद्र कुमार सिन्हा पिता सरजुराम सिन्हा उम्र 56 वर्ष निवासी तहसील कार्यालय अंतागढ, लगभग 10:45 बजे सुबह अपने कार होण्डा बारियो क्रमांक CG 04 JF 2724 से अंतागढ की ओर जा  रहे थे,, तभी ईमलीपदर मोड के आगे, सामने से अज्ञात वाहन ट्रक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने रोड पर ले आया जिससे चन्द्रकुमार की  गाडी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे पर चली गयी जिससे मेरे उसके  सिर व हांथ, पैर में चोटे आयी थी

दुर्घटना के तुरंत बाद, उक्त व्यक्ति को 108 वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ लेकर ईलाज हेतु ले जाया गया था  इसके पश्चात वहां से रिफर करनें पर राम कृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु लेकर गये। अज्ञात ट्रक वाहन द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलानें के कारण गाडी का एक्सीडेन्ट हुआ जिससे चोट भी आयी है अज्ञात ट्रक चालाक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें