कांकेर : शराब के नशे में बेटे ने किया पिता के साथ गाली गलोज व मारपीट,पिता ने कराई रिपोर्ट
मामला है कांकेर जिले के ग्राम बागोड़ का जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता के साथ गाली गलोज वा मारपीट की,पीड़ित जग्गू राम नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की दिनांक 19.03.2021 को वह घर मे खाना खाकर सो रहा था कि दिन करीबन 11.00 बजे उसका बेटा शत्रुघन नेताम शराब पीकर आया और अकारण अश्लील गाली गलौच करने लगा तब, गाली को सुनकर उसे गाली गलौच करने से मना किया तब गाली गलौच करते हूये जान से मारने की धमकी देते हुये पास मे पड़े ईट के टुकड़े से मारा
जग्गू राम ने अपने बचाव मे उसे हाथ से पकड़ा तब उसके बेटे ने एक और ईट को उठाकर सिर पर मारा जिससे पीड़ित जग्गू राम नेताम के माथा के बायी ओर सिर मे चोट आई है खुन निकल आई । घटना के संबंध मे उष्मा, गंभीर नेताम को बताया हूं। घटना दिनांक को अकेले रहने के कारण से रिपोर्ट नही लिखाई गयी अथवा पीड़ित ने अपने शराबी बेटे के विर्रुद्ध रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है