नरहरपुर : मकान में बेचीं जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त   - CG Sandesh

नरहरपुर : मकान में बेचीं जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम माण्डाभर्री में अवैध अंग्रेजी शराब बेचने की सुचना मिलने पर तुरंत उक्त व्यक्ति के घर रेड मारकर तलाशी की गयी पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम दशलाल मण्डावी बताया व अपने मकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था, मकान की तलाशी के दौरान घर रसोई रूम में एक प्लास्टिक थैला में 11 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML का लेबल लगा हुआ कुल 1980 ML किमती 11X150  1650 रूपया एवं शराब बिक्री किया हआ 300 रूपया नगदी रकम गवाहों के समक्ष बरामद की गयी.

शराब रखकर बिक्री करने के संबंध में दशलाल मण्डावी को धारा 91 CRPC का नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर तलाशी पंचनामा नापतौल पंचनामा मौके पर तैयार कर दशलाल मण्डावी के कब्जे से 11 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब एवं शराब बिक्री किया गया नगदी रकम तीन सौ रूपया जप्त किया गया. कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया अपराध विवेचना कर, अपराध पृथक से पंजीबद्ध किया गया है


अन्य सम्बंधित खबरें