नरहरपुर : सल्फी के नशे में हुई लापरवाही, अज्ञात चोरो ने चुरा ली मोटरसाइकिल. मामला दर्ज
ग्राम दबेना के एक व्यक्ति को सल्फी पीना महंगा पड़ गया जब नशे की हालत में उसे गाडी और गाडी की चाबी दोनों की खबर नहीं थी, पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की, स्वयं के मो. सा. एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 19 BN 3328 दिनांक 05.03.2021 को अपने काम से करीब दोपहर दो बजे आसपास ग्राम सिहारीनाला गया था कि ग्राम सिहारीनाला में ही उसके ही गांव के दो आदमी दुर्गेश एवं भुनेश्वर मिल गये तथा तीनों मिलकर सिहारीनाला में सल्फी पीये और वापस ग्राम दबेना के लिए तीनों दो मोटर सायकल से आ रहे थे। मो.सा. को दुर्गेश चला रहा था। गांव दबेना पहुंचने के पहले चौक में प्रार्थी रायसिंग गावड़े( पिता दयासिंह गावड़े निवासी उम्र 24) को उतार दिये
नशे में होने के कारन प्रार्थी सो गया व उसके दोस्तों ने गाडी की चाबी गाडी में ही छोर कर चले गये, प्रार्थी ने चाबी निकाली और फिर सो गया कुछ देर बाद उठकर देखा तो मो.सा. गायब था वा यह भी बताया गया की मो.सा. को लाक करना भुल गया था। इधर उधर खोजबीन करने पर मो.सा. नहीं मिला कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे मो.सा. को चोरी कर ले गया है। रायसिंग प्रार्थी रायसिंग गावड़े ग्राम दबेना दिनांक 21.03.2021 रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।