बालोद : आगजनी से 2 दुकान जलकर ख़ाक, लाखों का नुकसान
तरौद के 3 दुकानों में भीषण आग लग गई। जिसमें से 2 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। बताया गया है यह आगजनी ऑटो पार्ट्स, वेल्डिंग वर्कशॉप और एग रोल की दुकान हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से ऑटो पार्ट्स दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। आगजनी से दुकान में रखे लाखों का समान जल गया। आग इतनी भयावह थी कि बाजू में स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप और एग रोल दुकान को भी अपनी चपेट में ले ली।
जैसे ही आग लगी, आसपास के लोगो ने इसकी सूचना बालोद अग्निशमन को दी। जिसके डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने की कोशिश कर रही है। यहां बालोद अग्निशमन विभाग की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने के कारण दुकानें जलकर खाक हो गई है। आग लगने के कारण का अभी पता नही चल पाया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें