छत्तीसगढ़- 11 वर्षीय नाबालिग बालिका से, 72 वर्षीय अधेड़ ने किय... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़- 11 वर्षीय नाबालिग बालिका से, 72 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

राजनांदगाव- राजनांदगांव के चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम कहारकसा मे 11 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 72 साल का है। घटना की है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई भी की है। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग बालिका के माता पिता बाहर कमाने खाने गये थे और अपने बच्चो को उसकी दादी के पास घर में गांव खेड़ा में देखरेख के लिये छोड़ दिये थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मुकुंदराव सरनारे पिता कान्हु सरजारे उम्र 72 साल साकिन शांतिनगर कहाडकसा ने दिनांक 19.01.21 को दोपहर 1 बजे के आसपास नाबालिग बच्ची को अकेली पाकर जब वह अपने घर के सामने खड़ी थी तो बुलाकर बालिका के हाथ को पकड़कर जबरन मकान अंदर ले गया। अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर नाबालिग बच्ची के मुंह को हाथ से दबाकर बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक बलात्कार कर किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दिया था जिससे पिड़ित नाबालिग बालिका डरी सहमी होने से अपने परिजनो को नहीं बताई । दिनांक 19.03.2021 को प्रार्थी पिडिता के पिता के लिखित शिकायत पर थाना चिल्हाटी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 13 / 21 धारा 342,376 (क-ख) 506 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 20.03.2021 को विधिवत् गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें