कांकेर :  भानुप्रतापपुर SDM ने की  ईट भट्ठों पर कार्यवाही...... - CG Sandesh

कांकेर : भानुप्रतापपुर SDM ने की ईट भट्ठों पर कार्यवाही...लगभग 2.90 लाख ईट जब्त

ग्राम तराई घोटिया कालागांव पुजारीपारा में SDM भानुप्रतापपुर प्रेमलता मण्डावी द्वारा अवैध ईट भट्ठों पर की गई कार्यवाही। लगभग 2.90 लाख ईट को जब्त कर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार विकासखंड दुर्गुकोंदल में अवैध रूप से ईट बनाने के मामले की लगातार शिकायत राजस्व विभाग को मिल रही थी इसको लेकर एसडीएम प्रेमलता मंडावी व उनकी टीम के द्वारा छापा मारकर दो लाख से अधिक ईट जप्त किया है। 

विकासखंड दुर्गुकोंदल के ग्राम तराईघोटिया के सुमन कल्लो से 5 हजार ईट, कलँगपूरी के प्रेमलाल से एक लाख, कालागांव के मनराखन मैहर से 25 हजार, गोटूलमुंडा के संग्राम कल्लो से 25 हजार, तराईघोटिया के द्वारिका प्रसाद के पास से 50 हजार लाल ईट जप्त किया गया है। यह जप्ती ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है ।इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार लोमेश मिरी, मंडल संयोजक नीलम उयके, पटवारी अश्वनी साहू , सुनील दुग्ग आदि उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें