दुर्ग जिले में कोरोना से एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु.
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है साथ ही सभी जिलों में 144 धारा लगाए गए हैं ।मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है साथ ही कोरोना से लोगों की जान भी जा रही है। दुर्ग-भिलाई में ये स्थिति छत्तीसगढ़ में और भी ज्यादा गंभीर है। कोरोना ने सेक्टर-4 के एक ही परिवार के 4 लोगों की जान ले ली। 10 दिनों के भीतर में एक-एक करके माता-पिता और 2 बेटों की मौत हो गई। घर में सिर्फ बहू और बच्चे ही बचे हैं। सेक्टर-4 सड़क-32, क्वार्टर-4बी के रहने वाले हरेंद्र सिंह रावत (78 वर्ष) पहले संक्रमित हुए।
कोरोना से उनकी मौत 16 मार्च को हुई। इसके बाद उनके बेटे मनोज सिंह रावत संक्रमण की चपेट में आए। उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। उनकी मौत कोरोना से 21 मार्च को हुई। रायपुर एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मनोज के बाद उनकी मां व हरेंद्र सिंह रावत की पत्नी कौशल्या रावत भी संक्रमित होकर 25 मार्च को दुनिया छोड़ दी। उनकी भी मौत हो गई। कौशल्या की मौत सुबह हुई और उसके बाद दूसरे बेटे मनीष सिंह रावत (44 वर्ष) की मौत शाम को हो गई। मां की चिता की राख भी बुझी नहीं थी बेटे की मौत की खबर आ गई। इस तरह 10 दिन के अंदर एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु से परिवार बिखर गया है।परिवार के अन्य सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आए परिवार के सदस्यों अचानक मौत से सदमे में है।