जिला सहकारी बैंक के औचक निरीक्षण करने पहुंचे अंतागढ़ विधायक अनुप नाग
अंतागढ़ विधानसभा के यशस्वी विधायक माननीय अनुप नाग कल अचानक जिला सहकारी बैंक कापसी में औचक निरीक्षण पर पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने बैंक में उपस्थित कापसी क्षेत्र के किसानों से उनका हाल चाल और बैंक में हो रही असुविधा को जाना और होली के त्योहार की अग्रिम बधाई दी तत्पश्चात किसानों ने होली के पावन त्योहार के सीजन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी एवं अंतिम किश्त मिलने की खुशी को इजहार करते हुए माननीय अनुप नाग को धन्यवाद देते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार और उनके पूरे मंत्री मंडल के प्रति आभार प्रकट किया ।
अन्य सम्बंधित खबरें