जानते नही हो कि मै कौन हूं,  कैसे काटेगा मेरा चालान कहकर... ... - CG Sandesh

जानते नही हो कि मै कौन हूं, कैसे काटेगा मेरा चालान कहकर... अधिकारीयों के सामने पालिका कर्मचारी का कालर पकड़कर गाली गाली गलौच, मास्क नहीं पहनने वालों पर की जा रही थी चालानी कार्यवाही.

जहां प्रदेश के कई जिलों में धारा 144  लागू किया गया है,  बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क पहनने पर शुल्क भी लिए जा रहे है दिन ब दिन संक्रमण की वजह से होती मौत के आकड़ो को देखते हुए सरकार सख्त नियम कायदे के आदेश जारी कर चुके है वहीं, कुछ लोग नियम उलंघन करने से पीछे नहीं हट रहें हैं और नियमों का पालन करवाने वालों के साथ बदतमीजी और बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघी जा रही है.

मामला प्रदेश के कांकेर जिला का है, जहाँ कोविड 19 संक्रमण के दौरान बिना मास्क पहने हुये व्यक्ति का चालानी कार्यवाही की जा रही थी, वहां कांकेर निवासी रजत चतुर्वेदी पहुंचा और कार्तिक राम जैन पिता स्व. संपत राम जैन उम्र 52 वर्ष के साथ अश्लील गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाया.

आपको बता दें कि कार्तिक राम जैन को नगर पालिका कांकेर डियूटी कोविड 19 संक्रमण के दौरान बिना मास्क पहने हुये व्यक्ति का चालानी कार्यवाही करने टीम के साथ लगाया गया था. जहां बीती शाम करीबन 06.00 बजे नगर पालिका सीएमओ दिनेश यादव के उपस्थिति मे उनके टीम के साथ बिना मास्क पहने व्यक्ति का चालानी कार्यवाही नगर पालिका के क्षेत्र के पुरानी कचहरी चौक पुलिस पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड मे कर रहे थे. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कांकेर उमा शंकर बंदे, तहसीलदार कांकेर मनोज मरकाम, नायब तहसीलदार गैद लाल साहू एंव बजारे साहब, एंव एसडीओपी कांकेर तस्लीम भी उपस्थित थे.

कार्तिक राम जैन अपने टीम के साथ बिना मास्क पहने आने जाने वाले व्यक्तियो का चालान काट रहा था. कि करीबन शाम 06.30 बजे कांकेर का रजत चतुर्वेदी मेन रोड मे बिना मास्क पहने हुये आया जिसकी चालन काटने सीएमओ द्वारा कार्तिक राम जैन को निदेर्शित करने पर पीड़ित व्यक्ति ने रजत चतुर्वेदी को बिना मास्क पहने व्यक्ति का चालान कट रहा है आप मास्क नही पहने हो बताकर रजत को उसका 100  रूपये का चालान कटेगा बताया, तो रजत चतुर्वेदी ने कहा की तुम मुझे जानते नही हो कि मै कौन हूं कैसे मेरा चालान काटेगा, चालान काट के बता बोलकर बहस कर करने लगा.

जिसपर ड्यूटी पर लगे कार्तिक राम जैन ने बोला कि आप कोई भी हो, बिना मास्क पहने व्यक्ति का चालान कट रहा है आपका भी चालान कटेगा, मै शासकीय कार्य कर रहा हूं. जिसपर रजत चतुर्वेदी गुस्से मे आ गया और  उक्त व्यक्ति को बड़ा आया शासकीय कार्य करने वाला बोलकर अश्लील गाली देकर चालान काट के तो बता कहते हुये कार्तिक राम जैन का कालर पकड़कर खींच दिया और धक्का मुक्की करने लगा. और चालान काटने नही दिया.

बताया गया कि महेन्द्र,  द्धारिका नेताम, अशोक नाग, लोग इस घटना का बीच बचाव किये एंव सीएमओ यादव, गोपाल,  डोरेलाल, राधेश्याम तिवारी, बिरेन्द्र लोन्हारे, कमलेश साहू, केवल जैन, पीलू राम जैन घटना को देखे सुने है.

प्रार्थी के लिखित शिकायत आवेदन पर से आरोपी रजत चतुर्वेदी के विरूद्ध अपराध धारा 294,323,186,353  भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें