अंतागढ़ : गश्ती दल पर नक्सली हमला...जवाबी हमले से भागे जंगल क... - CG Sandesh

अंतागढ़ : गश्ती दल पर नक्सली हमला...जवाबी हमले से भागे जंगल की तरफ

जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मार्च 2021को लिए सी.ओ.बी. सुरेली17 बटालियन सीमा सुरक्षा बल से रवाना हुई। उपरोक्त गस्त पार्टी का नेतृत्व अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया जा रहा था। जब गश्ती दल स्थान जो कि सी.ओ.बी. सुरेली से लगभग 5.5 किलोमीटर दक्षिण पूर्व मानकोट से लगभग 2 किलोमीटर उत्तर पश्चिम पर पहुंची तो लगभग 10-12 हथियारबंद नक्सलवादियों जो कि काले रंग की वर्दी तथा कुछ कैंप फ्लेज कपड़ों में थे द्वारा एक राय होकर गश्ती दल को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग की गई गश्ती दल द्वारा भी अपने बचाव में नक्सलवादियों द्वारा की जा रही गोलाबारी का जवाबी फायरिंग किया गया सीमा सुरक्षा बल की पार्टी द्वारा कुल 16 चक्र गोलियां दागी गई, हथियारबंद नक्सली उनकी पार्टी को ढीला पड़ता देख जंगल झाड़ी तथा पहाड़ी इलाके का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए, 

। इसके अलावा आसपास के इलाके में किसी भी प्रकार का जान या माल का नुकसान नहीं पाया गया घटनास्थल से एक प्रेशर कुकर आईडी भी बरामद की गई जिसे पार्टी कमांडर द्वारा घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया तथा उसका बचा हुआ मलवा उपरोक्त सामान के साथ जमा करवा दिया गया उपरोक्त गस्ती दल उसी दिन शाम 16:30 बजे सी.ओ.बी. सुरेली 17 बटालियन सीमा सुरक्षा बल पर जप्त सामान के साथ वापस सुरक्षित पहुंच गया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें