पखांजूर : बाजारू थैले में अवैध देशी शराब रख कर, तलाश कर रहे थे शराबी ग्राहक...की गयी कार्यवाही
टाऊन पेट्रोलिंग के
दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अंजली नाला पुलिया के पास मेन रोड़ के किनारे प्लास्टिक के एक बाजारू थैले में अवैध देशी शराब रख कर ग्राहक की तलाश कर रहा है, कि सूचना मिलने पर घटना स्थल के लिये पुलिस की टीम रवाना हुई । मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेरा बंदी करने पर रोड़ के किनारे एक व्यक्ति प्लास्टिक के बाजारू थैला लेकर खड़ा था, जिसकी घेरा बंदी कर थैले की तलासी लेने पर दो नग प्लास्टिक की सफेद जरिकेन और एक लीटर पानी की खाली प्लास्टिक की बटल मिला एवं नगदी 200 रूपये मिला। जिससे नाम पता पर अपना नाम देवजीत हालदार पिता दिलीप हालदार उम्र 26 वर्ष निवासी पीव्ही 37 रूपनगर थाना पखांजूर का रहने वाला बताया। उक्त जरिकनो की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की एक जरिकेन खाली जिसमें से देशी महुआ शराब की तीक्षण गंध आ रही थी एवं दूसरे जरिकन में तरल पदार्थ भरा हुआ मिला जिसे गवाहों से सुंघाकर एवं चखकर देखने पर उनके द्वारा अपने अनुभव के आधार पर देशी महुआ शराब का होना बताये। उक्त शराब को एक लीटर की प्लास्टिक की खाली बटल और खाली जरिकेन के माध्यम से तौल करने पर कुल चार लीटर देशी महुआ शराब का होना पाया गया। लेख करने पर चार लीटर देशी महुआ शराब कीमती करीबन 800 रूपये एवं मय बिक्री रकम 200 रूपये गवाहों के उपस्थित में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया।
आरोपी देवजीत हालदार का कृत्य धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का घटित हुई है, आरोपी देवजीत हालदार पिता दिलीप हालदार उम्र 26 वर्ष निवासी पीव्ही 37 रूपनगर को दिनांक 25.03.2021 को गिरफ्तार किया गया।